Viral Video : गर्मी से बेहाल किंग कोबरा को नहलाते हुए शख्स का आया विडियो, जमकर हो रहा वायरल

नई दिल्ली: गर्मी में अगर कोई प्यासा दिखे तो लोग पानी पिला देते हैं लेकिन आपके करीब किंग कोबरा आ जाए तो क्या आप ऐसा करने की हिम्मत करेंगे? सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें एक शख्स बाल्टी से काले नाग को नहलाता दिख रहा है। 52 सेकेंड का वीडियो देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में दिखाई देता है कि सांप बड़े आराम से फन उठाकर बैठा है और एक युवक उसे नहला रहा है।
यहाँ देखे विडियो
A man in India shows kindness to a king cobra by cooling it off on a hot sunny day. pic.twitter.com/WckNvnZN2V
— Wow Videos (@ViralXfun) March 28, 2023
आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि जानवरों से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए लेकिन यह शख्स सीधे सांप के फन पर पानी डालता दिखता है। एक बार नहलाता है और उसके बाद फिर से बाल्टी भरता है। काला नाग वहीं डटा रहता है। देखने से ऐसा लग रहा है जैसे सांप को भी आनंद आ रहा था। दुनिया के कई लोगों ने ट्विटर पर यह कहते हुए वीडियो शेयर किया है कि भारत में एक शख्स की दयालुता देखिए वह तपती दोपहर में एक किंग कोबरा को नहलाकर ठंडक पहुंचा रहा था।
स्नेकमैन के रूप में जाना जाता है वावा सुरेश
हालांकि कुछ लोगों ने इसे सच नहीं माना तो कुछ लोगों ने लिखा कि सांप किसी भी समय हमला कर सकता है, उनसे दूर ही रहना चाहिए। कुछ लोगों ने लिखा कि ऐसा काम वही कर सकते हैं जो सांप पालते हों। दूसरे लोग इस तरह स्मार्ट बनने की कोशिश न करें। कुछ लोगों ने वावा सुरेश की भी चर्चा की है, जिन्हें हजारों खतरनाक सांपों को बचाने वाले स्नेकमैन के रूप में जाना जाता है।
सांपों को भी गर्मी लगती है गर्मी
हो सकता है आपके मन में भी यह सवाल हो कि क्या सांपों को भी गर्मी लगती है? इसका जवाब है- हां। जब गर्मी तेज पड़ती है और लू चलने लगती है तो लोग घरों में कैद हो जाते हैं लेकिन सांप जैसे जीवों के लिए मुश्किल बढ़ जाती है। ये राहत पाने के लिए अपना ठिकाना बदलने लगते हैं। यही वजह है कि बारिश और तेज धूप, दोनों मौसम में सांप ज्यादा दिखाई देते हैं।
धरती पर गर्मी बढ़ने से व्याकुल हो जाते हैं सांप
सांपों को बचाने वाले एनजीओ के लिए काम करने वाले लोग बताते हैं कि जून-जुलाई के महीने में ज्यादा कॉल आते हैं। सांप के शरीर का तापमान वातावरण के हिसाब से घटता बढ़ता है। सांप को नहलाने का यह पहला मामला नहीं है। 2019 में एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक वन्यजीव अधिकारी को सांप को पानी पिलाते हुए देखा गया था। कई बार ऐसा होता है कि धरती पर गर्मी बढ़ने से सांप व्याकुल हो जाते हैं। खैर, किंग कोबरा वाले वीडियो को देख ऐसा ट्राई करने की कोशिश बिल्कुल मत कीजिएगा। इस तरह का जोखिम लेने वाले प्रशिक्षित लोग होते हैं।