CG बुजुर्ग महिला पर हाथी ने किया हमला : महुआ बीनने गई थी जंगल , हाथी ने पटककर मार डाला

बलरामपुर। हाथियों के हमले से ग्रामीणों की मौत का सिलसिला जारी है. ताजा घटना वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र का है, जहां जंगल महुआ बीनने गई महिला की हाथी के हमले से मौके पर मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला रजखेता के फोकली जंगल में महुआ बीनने गई थी. इस दौरान हाथी से उसका आमना-सामना हो गया. हाथी ने बुजुर्ग महिला को पटकर अंग छिन्न-भिन्न कर दिया. अब हाथियों के आतंक से दहशतजदा ग्रामीणों को वन विभाग की टीम समझाइश दे रही है. हाथियों के हमले से क्षेत्र में एक माह के भीतर छह लोगों की मौत हो चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds