इन 4 राशियों की कुंडली में 50 साल बाद बन रहा राजयोग, जानें क्यों है खास

भारतीय ज्योतिष के मुताबिक ग्रह नक्षत्र हमारे जीवन पर बहुत अधिक असर डालते हैं। कोई मनुष्य जब जन्म लेता है, तभी से ग्रहों की स्थिति उसके जीवन पर प्रभाव डालना शुरू कर देती है। ब्रह्मांड में ग्रह नक्षत्र हमेशा विचरण करते रहते हैं और इस स्थिति में कभी-कभी अजीब संयोग की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जो जातक के लिए काफी हितकारी साबित हो जाती है। ऐसे में भारतीय ज्योतिष के मुताबिक विपरीत राजयोग का निर्माण करीब 50 साल बाद हो रहा है, जो आकस्मिक धन लाभ और उन्नति के योग बनाता है।

सभी शुभ योगों में से एक है विपरीत राजयोग

विपरीत राजयोग सभी शुभ योगों में से एक होता है। यह राजयोग तब बनता है, जब नकारात्मक भाव वाले सभी ग्रह एक साथ आ जाते हैं। यदि किसी कुंडली में छठे, 8वें और 12वें भाव के स्वामी किसी अन्य दो भावों में किसी एक स्थान पर विराजमान हो तो ऐसी स्थिति में विपरीत राजयोग बनता है।

3 तरह के होते हैं विपरीत राजयोग

भारतीय ज्योतिष के मुताबिक विपरीत राजयोग 3 तरह के होते हैं। हर्ष राजयोग, सरला राजयोग और विमल राजयोग। किसी जातक की कुंडली में छठे भाव के स्वामी 8वें या 12वें भाव में हो तो हर्ष राजयोग बनता है। इसके अलावा यदि 8वें भाव के स्वामी छठे और 12वें भाव में विराजमान होते हैं तो सरला राजयोग निर्मित होता है। विमल राजयोग तब बनता है जब 12 वें भाव के स्वामी छठे और 8वें भाव में मौजूद रहते हैं।

इन राशि के जातकों की बदलेगी किस्मत

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए विपरीत राजयोग अधिक लाभकारी योग है। मेष राशि वालों की कुंडली के 12वें भाव पर सूर्य, गुरु और बुध की युति बनी हुई है और तीसरे भाव के स्वामी बुध सूर्य के साथ बारहवें भाव में मौजूद हैं। मेष राशि वालों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। तनाव मुक्त महसूस करेंगे। प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के स्वामी आठवें भाव में बुध और गुरु के साथ विराजमान हैं। तीसरे भाव के स्वामी शुक्र के साथ मौजूद हैं। आय में इजाफा होने के संकेत है। पैतृक संपत्ति की बिक्री से मुनाफा मिल सकता है। कई बेहतरीन मौके मिलने की संभावना है। विदेश यात्रा पर जाने के योग भी बनेंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए विपरीत राजयोग वरदान साबित होगा। तीसरे भाव के स्वामी बृहस्पति हैं और यह छठे भाव में स्थित है। व्यापार में अच्छी डील हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। शेयर मार्केट में धन निवेश से लाभ होगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए भी विपरीत राजयोग शुभ साबित होगा। कुंडली के तीसरे भाव पर गुरु, बुध और सूर्य विराजमान हैं। प्रेम संबंध में मुश्किलें दूर होगी। दोनों के बीच तालमेल बहुत अच्छा होगा। जीवनसाथी घर-परिवार में होने वाले किसी समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते दिखाई देंगे। उत्साह से भरे रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button