लॉगिन

जय भीम पदयात्रा : सीएम साय ने अंबेडकर जयंती की दी बधाई, बोले- संविधान हमें स्वतंत्रता से जीने का अधिकार देता है

Chhattisgarh April 13, 2025 रिपोर्टर: shailesh
जय भीम पदयात्रा : सीएम साय ने अंबेडकर जयंती की दी बधाई, बोले-  संविधान हमें स्वतंत्रता से जीने का अधिकार देता है

जय भीम पदयात्रा : सीएम साय ने अंबेडकर जयंती की दी बधाई, बोले- संविधान हमें स्वतंत्रता से जीने का अधिकार देता है

रायपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ ने जय भीम पदयात्रा का आयोजन किया। इस दौरान पदयात्रा में शामिल होकर सीएम साय ने छत्तीसगढ़ वासियों को भीमराव जयंती की बधाई दी। पदयात्रा में खेलमंत्री टंक राम वर्मा, विधायक अनुज शर्मा, पुरंदर मिश्रा और आरंग विधायक खुशवंत साहेब शामिल हुए।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा- बाबा साहब को नमन करते हैं, जिन्होंने संविधान का निर्माण किया है। इसके माध्यम से विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत चल रहा है। संविधान हमें स्वतंत्रता से जीने का अधिकार देता है। कांग्रेस के संविधान को लेकर आरोप पर कहा कि, वैसे कांग्रेस देश की जनता का विश्वास खो चुकी है।

इमरजेंसी लगाने वाले संविधान की बात कर रहे- सीएम साय 

सीएम साय ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा- यह संविधान की बात करते हैं जिन्होंने देश में इमरजेंसी लगाई। लाखों लोगों कों जेल के अंदर ठूस दिया। इन्होंने अपने स्वार्थ के कारण संविधान के साथ खिलवाड़ किया है। गलत तरीके से संशोधन किया है। ऐसे लोगों के मुख से इस तरह की बात करना शोभा नहीं देती।

कांग्रेस अपने पैर पर खड़े हो जाए फिर बात करे – सीएम साय 

कांग्रेस की न्याय यात्रा को लेकर सीएम विष्णु देव साय ने कहा- यह लोग कुछ भी करें। इनका छत्तीसगढ़ में पूरा सुपड़ा साफ हो गया है। सभी चुनाव में यह जिस बुरी तरह से हारे हैं। इनको पराजय का मुंह देखना पड़ा है। यह लोग पहले अपना घर परिवार संभाल ले। थोड़ा ठीक से अपने पैर पर खड़ा हो जाए फिर बात करें।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds