लॉगिन

अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन, भारत कुमार नाम से थे मशहूर

BOLLYWOOD April 4, 2025 रिपोर्टर: shailesh
अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन, भारत कुमार नाम से थे मशहूर

अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन, भारत कुमार नाम से थे मशहूर

मुंबई : गुजरे जमाने के मशहूर बॉलीवुड अभिनेता मनोज कुमार का मुंबई में निधन हो गया। 87 साल के मनोज कुमार कुछ समय से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। सभी के बीच वे भारत कुमार नाम से मशहूर थे। उनके निधन की सूचना के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई है।

भारत का रहने वाला हूं…

मनोज कुमार की फिल्म पूरब और पश्चिम का एक गीत भारत का रहने वाला हूं आज भी सभी के बीच मशहूर है। इस फिल्म में मनोज कुमार ने भारत किरदार निभाया था। इसी के बाद वे अपने फैंस के बीच भारत कुमार नाम से मशहूर हो गए थे।

अबोटाबाद में हुए था जन्म, 1957 में पहली फिल्म की

मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को अबोटाबाद (वर्तमान में पाकिस्तान) शहर में हुआ था। उन्होंने 1957 में फिल्म फैशन ब्रांड से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्मों में अपने किस्मत आजमाने से पहले उन्होंने दिल्ली के हिंदू कॉलेज से बीए किया था।

उन्हें एक देशभक्त अभिनेता के तौर पर जाना जाता है। क्रांति, पूरब और पश्चिम, हरियाली और रास्ता, पत्थर के सनम और सन्यासी सहित अनके फिल्मों में मनोज कुमार के अभिनय को आज भी याद किया जाता है।

मनोज कुमार को मिले अवॉर्ड

1992 में पद्मश्री पुरस्कार मिला

2007 सरदार पटेल लाइफ टाइम अचीवमेंट इंटरनेशन अवॉर्ड

2008 में किशोर कुमार अवॉर्ड

2010 में राज कपूर अवॉर्ड

2013 में जागरण फिल्म फेस्टिवल में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

2016 में दादा साहब फाल्के अवॉर्ड

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds