BIG BREAKING : गृहमंत्री के फोन के बाद हरकत में आई पुलिस, ट्रांसपोर्टर संजय सिंह पर हमला करने वाले सभी आरोपी गिरफ्तार
कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के बीच प्रशासन की सुस्ती लेकिन गृहमंत्री के फोन के बाद तेज़ हुई कार्रवाई

अंबिकापुर। अंबिकापुर में ट्रांसपोर्टर संजय सिंह के साथ हुए बर्बरता पूर्वक मारपीट के मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा से शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने चुस्ती दिखाते हुए अनुराग राजवाड़े, वसीम कुरैशी, मोनू कुरैशी और आयुष दास को गिरफ्तार कर लिया है|
ज्ञात हो कि अंबिकापुर में शुक्रवार की देर रात आरोपी वसीम कुरैशी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बीच सड़क पर ट्रांसपोर्टर संजय सिंह पर प्राणघातक हमला कर दिया था। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था वही इस मामले की शिकायत डिप्टी सीएम विजय शर्मा से भी की गई थी, मामले में संज्ञान लेते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए जिसके बाद आनन-फानन में हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू की जिसके बाद भागने की कोशिश कर रहे थे जिसे रायपुर जाते वक्त साइबर सेल और स्पेशल टीम ने गिरफ्तार कर लिया|
आरोपियों से हमले में इस्तेमाल कड़ा और अन्य सबूत जब्त कर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, संजय सिंह पर हत्या की नीयत से हमला किया गया था, पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है,अब यहाँ बड़ा सवाल यह है कि गृहमंत्री के दखल के बिना क्या पुलिस इतनी तेजी दिखाती? क्या आरोपियों को मिलेगी सख्त सजा या फिर होगा राजनीतिक खेल?