CG युवक की पीट-पीटकर हत्या : प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या की आशंका, पुलिस ने 2 संदेहियो को पकड़ा

रायगढ़। जिले में एक युवक की राॅड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। प्रेम प्रसंग के कारण मर्डर की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले का खुलासा बुधवार को करेगी। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक गेरसा का रहने वाला दयानंद साहू तराई मार धान खरीदी केन्द्र में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ था। मंगलवार की रात गांव के दो युवकों से किसी बात पर विवाद हो गया। ऐसे में युवकों ने रॉड से दयानंद साहू के सिर पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद उसे किसी ने धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर्स ने उसे मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। इसी दौरान रास्ते में दयानंद साहू की मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू किया और 2 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds