पूर्व गृह मंत्री Nanki Ram Kanwar ने जे.पी. नड्डा को लिखा पत्र, निगम-मंडलों में नई नियुक्तियों की मांग

Nanki Ram Kanwar, रायपुर: पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता Nanki Ram Kanwar लगातार प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर मुखर हैं। वन रक्षक भर्ती और जल जीवन मिशन में गड़बड़ी को लेकर पत्र लिखने के बाद, इस बार उन्होंने निगम-मंडलों में नियुक्तियों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को पत्र लिखा है।
भाजपा की हार के लिए पुराने निगम-मंडल अध्यक्षों को ठहराया जिम्मेदार
पत्र में ननकीराम कंवर ने 2003 से 2018 तक निगम-मंडलों में बैठे दलालों को भाजपा की सरकार जाने का कारण बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व निगम-मंडल अध्यक्ष और सदस्यों की भूमिका संदिग्ध रही और इससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा।