Anti Naxal operation: नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी : चेरपाल-पालनार में 45 किलो का आईईडी बरामद

बीजापुर।Anti Naxal operation:  छत्तीसगढ़ के बस्तर में लगातार हो रहे मुठभेड़ से नक्सली बौखलाए हुए हैं। वे लगातार जवानों को नुकसान पहुंचाने की फिराक में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने चेरपाल-पालनार में 45 किलो का आईईडी बिछाया था, जिसे जवानों ने बरामद कर डिफ्यूज कर दिया।

Anti Naxal operation: मिली जानकारी के अनुसार, बीजापुर जिले में CRPF 222 वाहिनी की टीम पालनार कैंप से एरिया डॉमिनेशन डयूटी पर निकली थी। ड्यूटी से वापसी के दौरान 2 किमी की दूरी पर चेरपाल-पालनार मार्ग में उन्होंने 45 किलो का आईईडी बरामद किया। बीडीएस बीजापुर और केरिपु 222 वाहिनी की BD टीम ने मौके पर IED को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।

IED बरामद कर किया डिफ्यूज 

Anti Naxal operation: बता दें कि, नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए बड़ी साजिश रची थी। उन्होंने चेरपाल- पालनार मार्ग में 45 किलो का आईईडी बिछा रखा था। आईईडी का कमांड स्वीच सिस्टम लगभग 150 मीटर की दूरी पर था। जवानों की सतर्कता और सूझबूझ से उन्होंने IED बरामद कर निष्क्रिय कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds