बाइक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, 2 की मौत

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जिले में तेज रफ्तार बाइक पिकअप वाहन से टकरा गई। हादसे में घटनास्थल पर ही 2 युवकों की मौत हो गई। मरवाही के मुख्य मार्ग के कक्का ढाबा के पास हादसा हुआ।पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि जिले में अचानक मौसम बदल गया और बारिश होने लगी। आदि रजक (30 वर्ष) और संतोष रजक (30 वर्ष), जो चिचगोहना के रहने वाले थे और गैराज में काम करते थे, वे बारिश से बचने के लिए तेज रफ्तार में अपनी बाइक चला रहे थे। वे जल्दी से जल्दी घर वापस लौट जाना चाहते थे। इसी चक्कर में कक्का ढाबा के पास उनकी टक्कर सामने से आ रही पिकअप से हो गई।

टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक युवक का हाथ कटकर बीच सड़क पर जा गिरा। वहीं दूसरा युवक सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरा। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही मरवाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पिकअप ड्राइवर फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds