लॉगिन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज विधानसभा में आयोजित ‘विधायकों को उद्बोधन’ कार्यक्रम में होगी शामिल

Chhattisgarh March 24, 2025 रिपोर्टर: shailesh
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज विधानसभा में आयोजित ‘विधायकों को उद्बोधन’ कार्यक्रम में होगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज विधानसभा में आयोजित ‘विधायकों को उद्बोधन’ कार्यक्रम में होगी शामिल

रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वह सुबह 10:35 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां से सीधे छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन के लिए रवाना होंगी।

विधानसभा के रजत जयंती समारोह के तहत एयरपोर्ट में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिरकत करेंगी। इस अवसर पर ‘विधायकों को उद्बोधन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें राष्ट्रपति विधायकों को संबोधित करेंगी. राष्ट्रपति दोपहर 12:10 बजे विधानसभा से रायपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds