दर्दनाक हादसा : 7 की मौत; तेज़ रफ्तार बोलेरो नहर में गिरी, शादी समारोह से लौट रहा था परिवार, 4 घायल

सम्बलपुर। शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ओडिशा के संबलपुर में नहर में कार गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह 2 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो का कंट्रोल ड्राइवर से खो गया, जिस वजह से हादसा हुआ।

पुलिस का कहना है कि बोलेरो में सवार लोग गुरुवार को शादी समारोह में शामिल होकर झारसुगुड़ा जिले के बड़ाधारा अपने घर जा रहे थे। इस दौरान गाड़ी तेज रफ्तार में थी। ड्राइवर ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया, जिस वजह से सासन थाना क्षेत्र के परमनपुर के पास बोलेरो नहर में गिर गई। संबलपुर कलेक्टर अनन्या दास ने बताया कि हादसे में मौके पर 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि, अस्पताल ले जाने के बाद एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। हादसे में 4 लोग घायल हैं, जिनमें से 2 लोगों की हालत गंभीर है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। कलेक्टर ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

मृतकों की पहचान

सुबाला भोई
सुमंत भोई
सरज सेठ
दिव्या लोहा
अजीत खमारी
रमाकांत भुनियार
शत्रुघ्न भोई
गुरुवार रात हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत
संबलपुर के अलावा नयागढ़ जिले में भी सड़क हादसा हो गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। गुरुवार रात बाइक पर सवार 3 लोग पेड़ से टकरा गए थे। इस वजह से 3 तीनों बाइक सवारों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि तीनों युवक पास के गांव में लगे रामनवमी के मेले से वापस घर लौट रहे थे। मृतकों में माधव प्रधान (20), सूर्यकांत प्रधान (19) और राकेश नायक (19) शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds