लॉगिन

शार्ट एनकाउंटर : लड़की की हत्या सहित 21 केस में आरोपित लक्खू राजपूत पकड़ा गया

Madhya Pradesh March 21, 2025 रिपोर्टर: shailesh
शार्ट एनकाउंटर : लड़की की हत्या सहित 21 केस में आरोपित लक्खू राजपूत पकड़ा गया

शार्ट एनकाउंटर : लड़की की हत्या सहित 21 केस में आरोपित लक्खू राजपूत पकड़ा गया

छतरपुर। कुख्यात आरोपित का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जब पुलिस आरोपित लक्खू राजपूत को पकड़ने गई तो उसने तीन राउंड पुलिस पर फायर कर दिए। घटना हनुखेड़ा के जंगल की है। जहां पुलिस ने जबावी करवाई में पांच राउंड फायर किए।

आरोपित के पैर में गोली लगी है। पुलिस की गोली लगते ही वह जमीन पर ही गया। आरोपित को इलाज के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उसे भर्ती हत्या गया है। उक्त आरोपित पर हत्या के प्रयास सहित 21 मामले दर्ज हैं।

आरोपित 15 दिन पहले जेल से जमानत पर आया था। आरोपित ने दो दिन पहले लड़की की गोली मारकर हत्या थी। जिसने गौरिहार थाना इलाके की घटना को अंजाम दिया था।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds