देश में लगातार दूसरे दिन 3 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले, एक्टिव केस बढ़ा रहें टेंशन!

नई दिल्ली : देश में कोरोना के मामलों में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,095 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, इससे पहले कल यानी गुरुवार को कुल 3,016 मामले सामने आए थे। एक दिन में कोरोना के मामले 79 बढ़ गए हैं।

एक्टिव केस 15 हजार के पार

देश में कोरोना के सक्रिय मामले में अब 15 हजार के पार हो गए हैं। कोरोना के अभी 15208 सक्रिय हैं।

सीएम केजरीवाल ने बुलाई बैठक

उधर, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोरोना की स्थिति पर समीक्षा के लिए शुक्रवार को एक बैठक बुलाई है। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के अलावा वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। इससे पहले, गुरुवार को सौरभ भारद्वाज ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मुलाकात कर हालात का जायजा लिया था।

220.65 करोड़ से ज्यादा लगी वैक्सीन

देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 220.65 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। 102.73 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज लग चुकी है। 95.19 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक दी गई है। इसके अलावा देश में 22.72 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकॉशन डोज भी लग चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds