Train Cancelled : चौथी लाइन के लिए रोके जाएंगे 46 ट्रेनों के पहिए, कुछ बदले रुट से चलेंगी

बिलासपुर। Train Cancelled : रेल प्रशासन ने पिछले पांच वर्षों में बिलासपुर से झारसुगुड़ा चौथी लाइन, बिलासपुर से कटनी मुरवारा सेक्शन के बीच पेण्ड्रारोड, अनूपपुर से कटनी तीसरी लाइन, रायपुर से नागपुर के बीच चौथी लाइन का कार्य करने के लिए 7 हजार से अधिक यात्री ट्रेनों के पहियों को रोककर करोड़ों की संख्या में यात्रियों का सफर प्रभावित किया है। रेलवे के अनुसार अधोसंरचना का कार्य पूरा होने के बाद यात्री गाडियों के आवागमन समय सारिणी के साथ होने पर यात्रियों को सुविधा मिलेगी, लेकिन वर्तमान में यात्री ट्रेनो के रद्द होने से हलाकान हो रहे हैं।

Train Cancelled :  बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन एक महत्वपूर्ण व व्यस्त रेल मार्ग है। इसकी कुल लंबाई 206 किलोमीटर है, जिसे 2100 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत रायगढ़ से झारसुगुड़ा सेक्शन में कोतरलिया रेलवे स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने का कार्य 11 से 23 अप्रैल तक किया जाएगा। इस कार्य के कारण कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित होगा और कार्य के पूर्ण होने के बाद गाड़ियों के परिचालन में गतिशीलता आएगी।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द 

Train Cancelled :  इसमें मुख्य रूप से 11 अप्रैल से 5 मई तक 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा और झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच, 9, 10, 12, 14, 15, 16, 17, 19, 21, 22 अप्रैल को 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंड़वाना एक्सप्रेस बिलासपुर से रायगढ़ के बीच और 11, 12, 14, 16, 17, 18, 19, 21, 23 व 24 अप्रैल को 12409 रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस रायगढ़ से बिलासपुर के बीच रद्द की जाएगी।

परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें 

Train Cancelled :  इस दौरान परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियों में 11 से 24 अप्रैल तक 12810 हावड़ा-मुम्बई मेल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झार सुगुड़ा-टिटलागढ़, रायपुर होकर, 11 से 24 अप्रैल तक 12809 मुम्बई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस रायपुर, टिटलागढ़, झारसुगुड़ा होकर, 11, 14, 15, 16, 18, 21, 22, 23 अप्रैल को 12262 हावड़ा-मुंबई दूरंतो एक्सप्रेस झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, रायपुर होकर, 13, 15, 16, 17, 20, 22, 23, 24 अप्रैल को 12261 मुंबई-हावड़ा-दूरंतो एक्सप्रेस टिटलागढ़, झारसुगुड़ा होकर चलाई जाएगी। इसके कारण ट्रेन रायगढ़ से बिलासपुर और बिलासपुर से रायपुर के बीच रद्द रहेगी।

प्रभावती होने वाली  ट्रेनें 

11 से 24 अप्रैल तक 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू
11 से 24 अप्रैल तक 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू
10 से 23 अप्रैल तक 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू
10 से 23 अप्रैल तक 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू
10 से 23 अप्रैल तक 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस
11 से 24 अप्रैल तक 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस
11 से 24 अप्रैल तक 18109 टाटानगर इतवारी एक्सप्रेस
11 से 24 अप्रैल तक 18110 सुभाषचंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस
16 एवं 23 अप्रैल को 20828 संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस
17 एवं 24 अप्रैल को 20827 जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस
11, 15, 18, 22, 25 अप्रैल को 17008 दरभंगा एक्सप्रेस
8, 12, 15, 19, 22 अप्रैल को 17007 सिकंदराबाद एक्सप्रेस
12 एवं 19 अप्रैल को 20822 संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस
14 एवं 21 अप्रैल को 20821 पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस
10, 14, 17, 21 अप्रैल को 12880 भुवनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस
12, 16, 19, 23 अप्रैल को 12879 कुर्ला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस
11 एवं 18 अप्रैल को 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस
13 एवं 20 अप्रैल को 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस
11 एवं 18 अप्रैल को 12870 हावड़ा-मुम्बई एक्सप्रेस रद्द।
13 एवं 20 अप्रैल को 12869 मुम्बई-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द।
9, 10, 16, 17 अप्रैल को 12151 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस
11, 12, 18, 19 अप्रैल को 12152 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस
10 एवं 17 अप्रैल को 22894 हावड़ा-सांईनगर शिरडी एक्सप्रेस
12 एवं 19 अप्रैल को 22893 सांईनगर शिरडी-हावड़ा एक्सप्रेस
11, 12, 18, 19 अप्रैल को 12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस
13, 14, 20, 21 अप्रैल को 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस
11 एवं 24 अप्रैल को 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस
11 एवं 24 अप्रैल को 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस
11 एवं 24 अप्रैल को 12859 मुंबई-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस
हावड़ा-मुम्बई गीतांजली एक्सप्रेस 11 एवं 24 अप्रैल को 12860 हावड़
10, 12, 17, 19 अप्रैल को 12222 हावड़ा-पुणे दूरंतो एक्सप्रेस
12, 14, 19, 21 अप्रैल को 12221 पुणे-हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस
9, 10, 16, 17 अप्रैल को 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस
11, 12, 18, 19 अप्रैल को 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस
111, 12, 14, 15, 18, 19, 21, 22 अप्रैल को 12101 एलटीटी-शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds