लॉगिन

CG VIDEO होली खेलने पर हुआ विवाद : दो गुटों के बीच हुई जमकर मारपीट, दोनो के खिलाफ केस दर्ज

Chhattisgarh March 16, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG VIDEO होली खेलने पर हुआ विवाद : दो गुटों के बीच हुई जमकर मारपीट, दोनो के खिलाफ केस दर्ज

CG VIDEO होली खेलने पर हुआ विवाद : दो गुटों के बीच हुई जमकर मारपीट, दोनो के खिलाफ केस दर्ज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में बदमाशों ने महिलाओं को भी पीटा है। शराब बेचने का विरोध करने और होली खेलने के बात पर विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वहीं मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के धुरीपारा की है।

बदमाशों ने मचाया हुड़दंग, पुलिसकर्मियों से की बदसलूकी 

वहीं दूसरी घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। शुक्रवार की शाम पेट्रोलिंग गाड़ी में तैनात आरक्षक के साथ महिला आरक्षक गोलबाजार पहुंचे तो कुछ असामाजिक तत्व नशे में उपद्रव कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने बदमाशों को पहले समझाइश दी। लेकिन, आरोपी पुलिसकर्मियों से ही उलझकर बहसबाजी करने लगे। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने अतिरिक्त बल बुलाया। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिसकर्मियों से हुज्जतबाजी शुरू कर दी।

होली खेलने को लेकर हुआ विवाद 

तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करनकापा-खमरिया में दो पक्ष होली खेल रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते उनके बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। उनके बीच विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने दूसरे पक्ष के युवक पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे युवक के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds