लॉगिन

पुलिस टीम पर हमला कर एक एएसआई की हत्या, टीआई -तहसीलदार समेत 10 घायल, बंधक बनाए युवक को भी मार डाला

Madhya Pradesh March 16, 2025 रिपोर्टर: shailesh
पुलिस टीम पर हमला कर एक एएसआई की हत्या, टीआई -तहसीलदार समेत 10 घायल, बंधक बनाए युवक को भी मार डाला

पुलिस टीम पर हमला कर एक एएसआई की हत्या, टीआई -तहसीलदार समेत 10 घायल, बंधक बनाए युवक को भी मार डाला

मऊगंज : मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में बंधक बनाए गए युवक को छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया गया. इसमें 1 एएसआई की मौत की मौत हो गई, जबकि टीआई और तहसीलदार समेत 10 पुलिस कर्मी घायल हो गए. जिस युवक को छुड़ाने पुलिस पहुंची थी, आदिवासियों ने उसे भी पीट-पीटकर मार डाला. गांव में धारा 163 लागू की गई है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

विस्तार से जानिए क्या है मामला

पूरा मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव का है. यहां एक आदिवासी परिवार सनी द्विवेदी नाम के एक युवक को बंधक बनाकर पिटाई कर रहा था. जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस युवक को छुड़ाने पहुंची. लेकिन तभी गुस्साए आदिवासियों ने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया. जिसमें एक एएसआई की मौत हो गई. जबकि थाना प्रभारी संदीप भारतीय, हनुमना तहसीलदार कुंवारे लाल पनिका, एएसआई बृहस्पति पटेल, एसडीओपी रीडर अंकित शुक्ला समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. इतना ही नहीं जिस युवक को बंधक बनाया था, उस युवक को भी आदिवासियों ने पीट-पीटकर मार डाला.

2 महीने पहले सड़क हादसे से जुड़ा है मामला

मामला 2 महीने पहले का है. जब सड़क हादसे में एक आदिवासी की मौत हो गई थी. परिवार ने मौत को हादसा नहीं हत्या बताया था और सनी द्विवेदी नाम के युवक पर हत्या का आरोप लगाया था. इसको लेकर आदिवासी परिवार ने सनी को पकड़कर बंधक बना लिया और उसकी पिटाई करने लगी. जैसे ही पुलिस युवक को छुड़ाने पहुंची तो आदिवासियों ने अचानक लाठी-डंडों और पत्थरों से पुलिस वालों पर भी हमला बोल दिया. आदिवासियों का आरोप है कि पुलिस मामले में सही से कार्रवाई नहीं कर रही थी.

डीएम, एसपी मौके पर पहुंचे

घटना के बाद मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव और एसपी रसना ठाकुर भी मौके पर पहुंचे. कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने बताया कि दो गुटों के बीच विवाद को लेकर गांव में भीड़ इकट्ठा हो गई थी. गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है. फिलहाल पुलिस ने मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया है और एहितियात के लिए गांव में धारा 163 लगाई गई है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds