Illegal Liquor : होली पर ढाबा में बेच रहा था शराब, पुलिस ने संचालक को किया गिरफ्तार

Illegal Liquor at Dhaba, रायपुर। अभनपुर के सोनारपाल स्थित एक ढाबे में होली के मौके पर अवैध शराब की बिक्री करने वाले संचालक रंजीत गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.5 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की है, साथ ही एक एसयूवी कार भी बरामद की गई है। जांच में सामने आया कि आरोपी दूसरे राज्यों से शराब लाकर विभिन्न स्थानों पर गोदामों में डंप कर रहा था।

पुलिस की कार्रवाई में 528 लीटर अवैध शराब जब्त

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ढाबे और गोदामों पर छापेमारी की, जहां से ओडिशा और मध्यप्रदेश में निर्मित लाखों रुपये की अवैध शराब बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान 528.500 लीटर शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत 2,70,790 रुपये आंकी गई है।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज, आगे की जांच जारी

पुलिस ने आरोपी रंजीत गुप्ता के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब मामले में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही है, जिससे अवैध शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds