VIDEO : होली मिलन समारोह के नाम पर नाबालिग युवक-युवतियों ने की हुड़दंगई, सीतापुर पुलिस ने की कार्यवाही

सरगुजा : जिले के सीतापुर में प्रशासन के बिना अनुमति के ही बोर्ड एग्जाम के दौरान होली मिलन समारोह के नाम पर नाबालिगों के द्वारा हुड़दंगई करने का मामला सामने आया है…आपको बता दे कि पूरे मामले में आम लोगों की शिकायत के आधार पर सीतापुर पुलिस ने बिना अनुमति के ही आयोजित हो रहीं होली मिलन समारोह को तत्काल बंद कराया है और नाबालिग युवक-युवतियों को उनके घर भेज दिया है,जहां मौके पर पहुंची सीतापुर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आयोजन समिति को जमकर फटकार लगाई और मौके से साउंड सिस्टम को जप्त करते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है,

आपको बता दे कि पूरे मामले में आम लोगों ने आयोजन समिति पर आरोप लगाते हुए बताया कि आयोजक समिति के द्वारा बिना अनुमति के ही होली मिलन समारोह के नाम पर नाबालिग युवक-युवतियों को होली मिलन समारोह में बुलाकर कार्यक्रम स्थल में कुछ युवकों के द्वारा मौके पर हुड़दंगई की जा रहीं थी जिसकी सूचना प्रशासन को मिलने के बाद पूरे मामले में पुलिस ने तेज आवाज में चल रहें डीजे सहित अन्य साउंड सिस्टम को जप्त कर लिया है और कोलाहाल अधिनियम के तहत करवाई करते हुए पुलिस पूरे मामले में जांच के बाद जल्द ही FIR दर्ज करने की बात कर रहीं है,

पूरे मामले में आयोजन समिति के पदाधिकारी पर आरोप लगाते हुए युवकों ने बताया कि देवगढ़ निवासी रवि गुप्ता के द्वारा प्रोग्राम के नाम पर सैकड़ों लोगों से प्रति व्यक्ति के हिसाब से 149 रूपये लिया गया जबकि यहां कोई व्यवस्था नहीं की गई जहां ज्यादातर लोग नशे में धुत्त रहें और बिना प्रोग्राम किए बिना ही उनके टिकट के पैसे वापस नहीं दिए गए,वहीं दूसरी ओर सीतापुर SDOP राजेंद्र मंडावी ने बताया कि मौके से साउंड सिस्टम जप्त किया गया है और बिना अनुमति के हो आयोजन करने वाले आयोजन समिति का बयान लेकर पूरे मामले में जांच के बाद आगे की कानूनी करवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds