Anand Mahindra Tweet: महिला ने पंखे की मदद से जमा दी आइसक्रीम, जुगाड़ देखकर आनंद महिंद्रा हो गए इम्प्रेस

एक बार फिर सोशल मीडिया की दुनिया में बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा का ट्वीट छा गया है। इस बार उन्होंने आइसक्रीम बनाने का ऐसा जुगाड़ शेयर किया है जिसे देखने के बाद बहुत से लोग कहेंगे- पंखे का ऐसा इस्तेमाल पहले नहीं देखा था।

यहां देखें वायरल वीडियो…

 

 

क्योंकि भैया… इस वायरल वीडियो में एक महिला आइसक्रीम को जमाने के लिए रेफ्रिजरेटर का नहीं बल्कि सीलिंग फैन का इस्तेमाल करती है। हां… वही छत वाला पंखा। गर्मियों की शुरुआत के साथ आनंद महिंद्रा का यह ट्वीट उन लोगों के लिए बड़े काम का है जो रेफ्रिजरेटर के बिना घर पर ही आइसक्रीम बनाना चाहते हैं।

महिला का जुगाड़ देख आनंद महिंद्रा हुए इम्प्रेस

यह वीडियो आनंद महिंद्रा ने 29 मार्च को ट्विटर पर पोस्ट किया और लिखा – जहां चाह, वहां राह…। हैंड-मेड एंड फैन-मेड आईसक्रीम। केवल भारत में। इस क्लिप को खबर लिखे जाने तक 12 लाख से अधिक व्यूज, 52 हजार से ज्यादा लाइक्स और 5736 रीट्वीट्स मिल चुके हैं। सैकड़ों यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। एक बंदे ने लिखा – देसी क्वालिटी, दूसरे ने इसे अद्भुत जुगाड़ बताया तो कईयों ने कहा कि दुनिया की बेस्ट और शुद्ध आइसक्रीम। इसी तरह से कुछ यूजर्स ने कहा कि यह भारत में ही संभव है। आपकी इस पर क्या राय है? कॉमेंट में बताइए।

फ्रीज नहीं पंखे की मदद से जमा दी आईसक्रीम

इस ढाई मिनट के वीडियो में हम देख सकते हैं कि एक महिला सबसे पहले आइसक्रीम के मिश्रण को बड़े से पतीले में पकाने के बाद उसे एक डोल्ची में निकालती है। इसे स्टूल पर रखे स्टील कंटेनर के बीच रख देती है और उसके चारों ओर बर्फ डाल देती है। इसके बाद सीलिंग फैन से बंधी रस्सी को डोल्ची के हैंडल से बांधकर पंखा चालू कर देती है। फिर क्या… पंखे की रफ्तार के हिसाब से डोलू बर्फ के बीच कंटेनर में घूमने लगता है। इससे धीरे-धीरे आइसक्रीम का मिश्रण जमने लगता है। कुछ देर बाद महिला एक कटोरी में डोल्ची से आइसक्रीम निकालकर परोसती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds