CG Election: निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए सुमित सेन : विरोध में नहीं भरा गया था एक भी फॉर्म, खरोरा में भाजपाई ने मनाया जश्न

खरोरा। CG Election :
छत्तीसगढ़ के नगर पंचायत खरोरा में उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हो गई, जिसमें भाजपा के सुमित सेन को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। उनके विरोध में किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल बन गया।
भाजपा को मिला राजनीतिक बढ़त का फायदा
नगर पंचायत खरोरा में भाजपा के 8 पार्षद, 5 निर्दलीय और 2 कांग्रेस के पार्षद चुने गए थे। भाजपा के पूर्व विधायक संजय ढीढ़ी को उपाध्यक्ष पद के चयन के लिए प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया था, और विधायक अनुज शर्मा की मौजूदगी में सुमित सेन के नाम पर मुहर लगी।
कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों ने नहीं भरा फॉर्म
निर्दलीय प्रत्याशियों और कांग्रेस की ओर से नामांकन दाखिल नहीं किया गया, जिससे भाजपा को सीधा फायदा हुआ। नगर पंचायत के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि उपाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया है।
भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद सुमित सेन ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर धरसीवा विधायक अनुज शर्मा, मंडल के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर, नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष श्रीमति सोना वर्मा, अनिल सोनी, देवराज चंद्रवंशी, सुनील नायक सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर और एक-दूसरे को बधाइयां देकर खुशी जाहिर की।