EOW and ACB raid : बस्तर संभाग के कई जिलों में दबिश, एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर छानबीन जारी

रायपुर। EOW and ACB raid :  छत्तीसगढ़ में एक बार फिर EOW और ACB की टीम ने दबिश दी है। इस दौरान  दंतेवाड़ा, सुकमा,जगदलपुर,बीजापुर रायगढ़ और जांजगीर में कार्रवाई चल रही है। वन , शिक्षा और ट्राइबल विभाग से जुड़े अधिकारियों के ठिकानों पर रेड पड़ी है। वहीं निलंबित डीएफओ अशोक पटेल के परिजनों के घर भी टीम पहुंची हुई है। एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर EOW और ACB के अफसर कार्रवाई कर रहे हैं।

EOW and ACB raid :  कोंटा जिले में एक बार फिर EOW और ACB ने दस्तक दी है। यहां की पुरानी बस्ती स्थित एक शिक्षक के घर पर रेड मारी है। वहीं जिले के दो और स्थानों काईवाई जारी है। सुकमा जिले के छिंदगढ़ और कोंटा में EOW और ACB की टीम एक साथ पहुंची हुई है। जिन घरों में अफसरों की टीम पहुंची है, वे दोनों शिक्षक बताएं जा रहे हैं।

तीन ब्लाॅक मुख्यालय में छापामारी

EOW and ACB raid :  कोंटा में EOW और ACB ने दस्तक दी है। पुरानी बस्ती स्थित एक शिक्षक के घर EOW और ACB की टीम पहुंची है।वहीं सुकमा जिला के DFO निवास सहित छिंदगढ़ में पूर्व DMC के घर पर भी टीम ने छापेमारी की है। सुबह 7 बजे से एक साथ सुकमा जिला के तीन ब्लाॅक सुकमा, छिंदगढ़और कोंटा ब्लॉक मुख्यालय में छापामारी काईवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds