VIDEO पीएम आवास में बड़ा कारनामा : बतौली में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का बंदरबाट, राशन दुकान संचालक कर रहा ठेकेदारी अधिकारी उदासीन

सरगुजा : जिले के बतौली में प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी गड़बड़ी देखने को मिली है, गांव के राशन दुकान संचालक द्वारा तीन साल पहले अधिकारियों के मिली भगत कर हितग्राहियों का राशि गबन कर लिया है | आपको बता दें आज भी हितग्राही राशि लेने राशन दुकान संचालक के चक्कर काट रहे है जिससे राशि के अभाव में आज तक प्रधानमंत्री आवास अधूरा पड़ा हुआ है और विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कुंभकर्ण नींद में सो रहे है।
गौरतलब है कि बतौली विकासखंड के पहाड़ी क्षेत्र ग्राम पंचायत गोविंदपुर के तराईदाड में प्रधानमंत्री आवास योजना में 10 घर राशि के अभाव में अधूरे पड़े हैं इन आवासों का निर्माण एक ठेकेदार कर रहा था जो वहां राशन दुकान भी संचालित करता है जिसका नाम दुलार यादव है ग्रामीणों का आरोप है की दुलार यादव ने आधार कार्ड बैंक पासबुक लेकर आई हुई राशि अपने नाम पर ट्रांसफर कर ली और अब तक घर नहीं बनाया फिलहाल यह जांच का विषय है और इस पर क्या कार्यवाही होती है यह देखने वाली बात होगी ।