CG : सालभर से जर्जर भवन व टूटे टाइल्स के बीच लग रहा आगनबाडी, नौनिहालों को केंद्र के बाहर बैठाने है मजबूर

विकास कुमार गोमास

बीजापुर : नक्सल प्रभावित जिले भोपालपटनम के ग्राम पंचायत उल्लू में जर्जर भवन व टूटे टाइल्स के बीच आगनबाडी लग रहा है, साल भर से टूटे टाइल्स की मरम्मत नहीं होने से आगनबाडी केंद्र के बच्चे बाहर बैठने को मजबूर है| आगनबाडी केंद्र प्रभारी व सहायिका का कहना है कि अधिकारियो को यहाँ की समस्या से अवगत कराया गया है मगर सालभर से टूटे टाइल्स व जर्जर भवन का मरम्मत नहीं हो पाया है|

आंगनबाड़ी सहायिका का कहना है हमारे उल्लू ग्राम पंचायत में रोड के किनारे आंगनबाड़ी भवन बना है, भवन कई सालों से जर्जर हो चुकी है जर्जर होने के बाद हम लोग सहायिका  के घर में बच्चों को बरसात में पढ़ाते थे इसके बारे में हम लोग आंगनवाड़ी अधिकारी को भी बताए थे उसके बाद भी इस आंगनवाड़ी की समस्या का  कोई निराकरण नहीं हो पाया अब हम लोग मीडिया के जरिए शासन प्रशासन तक  पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं शासन प्रशासन से हम लोगों की  एक मांग है जो आंगनबड़ी की स्थिति ठीक करवाए, बच्चों के अभिभावकों  का कहना है कि हम लोग बच्चों को नहीं भेजेंगे वहां पर टाइल्स के नीचे से सांप बिच्छू निकलता है और भवन गिरने की खतरा है इस वजह से हम लोग नहीं भेज रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds