Accident News: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बोलेरो : चालक सहित दो की मौत, घायल महिला अंबिकापुर रेफर

 सूरजपुर। Accident News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक सहित दो की मौत हो गई वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया है। यह मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर तीराहे की है।

Accident News: मिली जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक सहित दो की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। वाहन तेज गति से पेड़ से टकराया इस वजह से बोलेरो के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भिजवाया जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

वाहन की चपेट में आने से आरक्षक की मौत 

Accident News: वहीं कोरबा में देर रात हुए सड़क हादसे में आरक्षक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, आरक्षक नाइट ड्यूटी के लिए थाना जा रहा था। इस दौरान वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। वह बहुत देर तक लहुलुहान होकर सड़क पर पड़ा रहा। 112 की टीम मौके पर पहुंची और अस्तपताल लेकर गई जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds