लॉगिन

भारतीय मास्टर्स राष्ट्रीय बैडमिंटन में मनीषी सिंह ने जीता सिल्वर

Chhattisgarh March 30, 2023 रिपोर्टर: shailesh
भारतीय मास्टर्स राष्ट्रीय बैडमिंटन में मनीषी सिंह ने जीता सिल्वर

भारतीय मास्टर्स राष्ट्रीय बैडमिंटन में मनीषी सिंह ने जीता सिल्वर

रायपुर : गोवा में 19 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित योनेक्स सनराईज 45वीं भारतीय मास्टर्स राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2022-23 में मनीषी सिंह ने सिल्वर मेडल हासिल कर प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मास्टर्स कैटेगरी में महिला सिंगल्स में मनीषी सिंह का पहला मैच कर्नाटक की निलयगंधनी से हुआ। सीधे सेटों में 21-15, 21-16 से मनीषी ने जीत हासिल की। क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु की खिलाड़ी से खेलते हुए इसमें भी सीधे सेटों में 21-17, 21-18 से जीत दर्ज की।

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में साउथ कोरिया के सिओल में भाग लेंगी

सेमीफाइनल में असम की खिलाड़ी युपु बोनी को 21-12, 21-15 हरा कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली और फाइनल में राजस्थान की हिमानी पुनिया के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें मनीषी सिंह को हार का सामना करना पड़ा। मनीषी का चयन भारतीय टीम में उनके शानदार खेल के प्रदर्शन पर हुआ। मनीषी सिंह अब भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में साउथ कोरिया के सिओल में भाग लेंगी।

मनीषी सिंह की कड़ी मेहनत का है परिणाम

कोच ने बताया कि मनीषी सिंह की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि सितंबर माह में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम की ओर से अपने खेल का प्रदर्शन करेंगी। उनकी उपलब्धि के लिए खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कोच ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds