BIG BREAKING : लक्जरी कार में घूम-घूमकर खिला रहे थे ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, 2 बुकी गिरफ्तार, करोड़ो के लेनदेन का खुलासा

रायपुर। रायपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बड़े बुकियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी लग्जरी कार (जगुआर) में घूम-घूमकर चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों में सट्टा खेलवा रहे थे और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से पहले ही अपना नेटवर्क सक्रिय कर रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास अग्रवाल उर्फ विक्की और सौरभ जैन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कई मास्टर आईडी, आधा दर्जन मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त किए हैं, जिनमें करोड़ों रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ है। इनके नेटवर्क में शामिल अन्य सट्टेबाजों और ग्राहकों की भी पहचान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds