National Fencing: राजस्थान के करन सिंह ने सेबर में जीता स्वर्ण, महाराष्ट्र के अभय शिंदे को हराया

पुणे : 33वीं राष्ट्रीय तरलवारबाजी चैंपियनशिप में राजस्थान के करन सिंह गुर्जर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेबर का स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। वहीं केरल ने महिला और सर्विसेज ने पुरुषों में ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। महिला वर्ग में हरियाणा दूसरे स्थान पर रहा।

करन सिंह ने फाइनल में महाराष्ट्र के अभय शिंदे को एकतरफा मुकाबले में 15-9 से पराजित किया। इससे पहले उन्होंने सेमीफाइनल में सर्विसेज के गिशोनिधि को कड़े मुकाबले में 15-14 से हराया था।

सर्विसेज ने सेबर के फाइनल में पंजाब को 45-29 से हराकर स्वर्ण जीता। महिलाओं के टीम ईपी फाइनल में हरियाणा की शीतल दलाल, तनु गुलिया, तनीक्षा खत्री, प्राची लोहान ने केरल को 45-31 से हराकर स्वर्ण जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds