लॉगिन

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने सरेआम सुहाना को किया फ्लाइंग किस, वीडियो हुआ वायरल

BOLLYWOOD March 29, 2023 रिपोर्टर: shailesh
अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने सरेआम सुहाना को किया फ्लाइंग किस, वीडियो हुआ वायरल

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने सरेआम सुहाना को किया फ्लाइंग किस, वीडियो हुआ वायरल

मुंबई :  बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान जल्द ही हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। सुहाना ने अभी भले ही डेब्यू नहीं किया हो, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। सुहाना सोशल मीडिया पर हमेशा ही छाई रहती हैं। इसी बीच सुहाना का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुहाना को अगस्त्य नंदा फ्लाइंग किस करते नजर आ रहे हैं।

तानिया श्रॉफ के बर्थडे में लगा स्टार किड्स का मेला

दरअसल, फैशन डिजाइनर तानिया श्रॉफ के बर्थडे पर बॉलीवुड के तमाम स्टार किड्स पहुंचे, सुहाना खान भी इसी पार्टी में शामिल हुईं थीं। सुहाना के अलावा इस पार्टी में सुहाना के अलावा आर्यन खान, खुशी कपूर, शनाया कपूर, अगस्त्य नंदा, निर्वान खान, अंजिनी धवन भी शामिल हुए थे। इस सुहाना और अगस्त्या का वायरल रहा वीडियो इसी पार्टी के दौरान का है।

सुहान को अगस्त्य ने किया फ्लाइंग किस

तानिया श्रॉफ के बर्थडे पार्टी से लौटते वक्त अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा उन्हें ड्रॉप करने उनकी कार तक बाहर आते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही शाहरुख़ खान की बेटी सुहाना बाहर आती हैं, उनके साथ तान्या, अहान शेट्टी और अगस्त्य नंदा भी उन्हें बाहर तक छोड़ने आते हैं। वहीं, अगस्त्य, सुहाना को गाड़ी के पास छोड़ने जाता हैं और कार का दरवाजा खोलते हैं। इसके बाद वह बड़े ही स्टाइल में सुहाना को फ्लाइंग किस करते हैं। बस फिर क्या था इस वीडियो के सामने आते ही एक बार फिर से सुहाना और अगस्त्या के लिंकअप की सुगबुगाहट तेज हो गई है।

सुहाना खान ‘द आर्चीज’ से करने वाली हैं डेब्यू

आपको बता दें, सुहाना खान जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में सुहाना (वेरोनिका लोज), जबकि खुशी कपूर (बेट्टी कपूर) की भूमिका में नजर आने वाली हैं। इनके अलावा फिल्म में अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ‘द आर्चीज’ को जोया अख्तर, रीमा कागती और शरद देवराजन द्वारा टाइगर बेबी और ग्राफिक इंडिया के बैनर तले बनाया जा रहा है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds