CG News: छत्तीसगढ़ गंगाजल से नगर निगम का शुद्धिकरण, पूर्व महापौर ढेबर ने कहा – पार्षदों का किया गया अपमान

रायपुर. CG News: गंगाजल से नगर निगम के शुद्धिकरण के मामले पर सियासत शुरू हो गई है. पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि यह सभी वर्ग के पार्षदों का अपमान है. शपथ ग्रहण को लेकर ढेबर ने कहा, प्रोटोकॉल के तहत पूर्व महापौर, पूर्व सभापति और कांग्रेस के पार्षदों को फोन किया जाना था. किसी के पास कोई फोन नहीं आया.

CG News:  पूर्व महापौर ढेबर ने महापौर मीनल चौबे को बधाई देते हुए कहा कि वो बड़े नेता के दबाव में निर्णय ले रही है. केवल शपथ ग्रहण का कार्ड भेजने की औपचारिकता पूरी की गई. ऐसे में शपथ ग्रहण में जाने का सवाल ही नहीं उठता.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds