Mahashivratri 2025 : सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे कलेक्टर दीपक सोनी, परिवार समेत पूजा- अर्चना कर लिया आशीर्वाद

 बलौदा बाजार। Mahashivratri 2025 : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कलेक्टर दीपक सोनी महाशिवरात्रि के अवसर पर पलारी स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। जहां पर उन्होंने परिवार सहित भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। उन्होंने जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि, महाशिवरात्रि पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है।

कलेक्टर सोनी ने सभी नागरिकों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि, भगवान शिव की कृपा जिले पर बनी रहे। सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, जो पूरे जिले में आस्था का केंद्र है, पर हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने आते हैं।

कलेक्टर ने परिवार के साथ की पूजा- अर्चना 

Mahashivratri 2025 :  कलेक्टर सोनी ने कहा कि, यह मेरा सौभाग्य है की परिवार सहित मंदिर आने का अवसर मिला। जो आत्मिक शांति देने वाला अनुभव है। साथ ही उन्होंने कहा कि, भगवान शिव का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और जिले में खुशहाली आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds