CG Election: नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने जनता का जताया आभार : शपथ ग्रहण से पहले नगर का किया भ्रमण

नगरी। CG Election:  धमतरी जिले के नगर पंचायत नगरी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने हर वार्डों में जाकर लोगों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ने कहा कि, आगामी पांच वर्षों में चहुमुखी विकास कर उत्कृष्ट नगर पंचायत बनाना है। प्रत्येक नगरवासी को मूलभूत सुविधाओं का सीधा लाभ पहुचाना ही मेरा प्रथम उद्देश्य है। मेरा और मेरे सभी पार्षद साथियों का विजन और मिशन केवल और केवल विकास है।

अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा कि, नगरी नगर की जनता ने भाजपा सरकार के विकास कार्याे को सौ में से सौ नम्बर दिए है। जिसका परिणाम सम्पन्न हुए चुनाव में देखने को मिला। महतारी योजना, आवास योजना का लाभ ले रहे लोगो ने भाजपा का साथ दिया है। वहीं सरकार की योजना और कार्यशैली लोगों  के बीच विकार रूप ले रही है जिसके कारण नगर पंचायत में अभूतपूर्व विजय श्री हासिल हुई है।

लोगों की वर्षों पुरानी लंबित मांगों पर हैं नजर 

CG Election:  उन्होंने ने कहा कि,  नगरवासियों को किसी भी समस्या के लिए भटकना न पड़े ये मेरी पहली प्राथमिकता है। नगरवासियों की मांगों के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर उन्हें सरकार की सहायता से पूर्ण करना उनका लक्ष्य है। वर्षों पुरानी लंबित मांगों पर उनकी नजर है। इन लंबित मांगो को प्राथमिकता से पूर्ण कराने का पूरा प्रयास उनके द्वारा किया जाएगा।

हर वार्ड में लगाया जाएगा शिविर 

CG Election:  नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा कि,  लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए  ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी कि, लोगो को नगर पंचायत तक आने की जरूरत ही नही पड़ेगी। बल्कि उनके दरवाजे पर निराकरण की ठोस योजना उनके द्वारा तैयार की जा रही है। हर वार्ड में शिविर लगाकर प्रमुख मांगो का निराकरण शीघ्र करना उनकी प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds