raipur news: राजधानी में एक बार फिर चाकूबाजी : बदमाश ने एक युवक पर चाकू से किया हमला

रायपुर।raipur news: छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जहां हिस्ट्रीशीटर बदमाश अरविंद वर्मा ने संजय चंद्राकर पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना भनपुरी स्थित रामेश्वर नगर की है। बताया जा रहा है कि, मंगलवार को संजय चंद्राकर अपने घर जा रहा था तभी हिस्ट्रीशीटर बदमाश अरविंद वर्मा उससे विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि, अरविंद वर्मा ने संजय चंद्राकर पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे आंख और हाथ में आई गंभीर चोट आई है। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में तभी कराया गया।

अरविंद और दीपक वर्मा ने संजय की हत्या की साजिश

raipur news: वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास में लगे सीसीटीवी चेक किया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें आप देख सकते है कि, हमले के दौरान हो-हल्ला सुनकर एक घर की महिलाएं दौड़कर बाहर आई। उन्होंने बीच बचाव करके बदमाश को रोका। जिससे कि पीड़ित की जान बच पाई।। बताया जा रहा है कि, अरविंद वर्मा ने पुरानी रंजिश के घटना को अंजाम दिया। बदमाश अरविंद वर्मा के ऊपर पूर्व में हत्या के कोशिश करने सहित दर्जन भर अपराध दर्ज है। परिजनों ने आरोप लगाया हैं कि, अरविंद और दीपक वर्मा ने संजय की हत्या की साजिश रची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds