cg news: अंबिकापुर जेल में कैदियों ने किया गंगाजल से स्नान : पहले किया पूजन- अर्चन, फिर मंत्रोच्चार के साथ किया शाही स्नान

अंबिकापुर। cg news:  छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर केंद्रीय जेल में बंद एक हजार से अधिक कैदियों ने गंगा स्नान किया। कैदियों ने प्रयागराज कुंभ से लाये गए गंगाजल से मंत्रोच्चार के साथ शाही स्नान किया। शाही स्नान के लिए केंद्रीय जेल प्रबंधन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई। जेल प्रबंधन ने कुंभ से गंगाजल मंगवाया था। स्नान करते समय कैदियों में भक्ति भाव का माहौल दिखाई दिया।

राजनांदगांव जेल में 358 कैदियों ने किया गंगाजल से स्नान 

cg news:  राजनांदगांव जिला जेल में महाकुंभ प्रयागराज से ले गए गंगाजल से कैदियों को स्नान कराया गया। जिला जेल में बंद कैदियों को प्रयागराज से लाये गए गंगाजल से स्नान करने की व्यवस्था जिला जेल प्रशासन के द्वारा की गई है। जेल में बंद 358 कैदियों ने गंगाजल से स्नान किया। सूबे के डिप्टी सीएम विजय शर्मा के निर्देश पर यह व्यवस्था की गई है।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने महाकुंभ से मंगाया गंगाजल 

cg news: बीते दिनों गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा था कि, प्रदेश की सभी जेलों में बंद कैदियों को गंगाजल से स्नान कराया जाएगा। जिसके बाद आज जिला जेल प्रशासन के द्वारा राजनांदगांव जिला जेल में बंद कैदियों के लिए व्यवस्था की गई। जहां जेल के अंदर ही सभी कैदियों ने महाकुंभ प्रयागराज से लाये गंगाजल से स्नान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds