CG News:भाजपा- कांग्रेस में खींचतान शुरू : जीत के अपने- अपने दावे, बघेल बोले- सत्ता के बल पर चुनाव जीत रही बीजेपी

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के तीनों चरण का चुनाव पूरा हो गया है। चुनाव के बाद BJP कांग्रेस में जीत को लेकर बहस छिड़ गई है। BJP के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने 81 प्रतिशत स्थानों में BJP समर्थित चुनाव जीतने का दावा किया है। किरण सिंहदेव ने कहा कि, जनता ने साय सरकार के सुशासन पर मुहर लगाई है। कांग्रेस के पास कहने के लिए कुछ नहीं है।

जिला पंचायतों के तीनों चरण के चुनाव होने के बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान सामने आया है।  विजय शर्मा ने पंचायत चुनाव में जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि,पंचायतों में अब बैलेट और EVM का बहाना भी नहीं चला। भाजपा ने जिला पंचायतों के 320 से 325 सीटें जीतीं है। अधिकतर पंचायतों में BJP समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

भाजपा समर्थित प्रत्याशी बनेंगे अध्यक्ष

CG News: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, यह छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन पर जनता की मुहर है।  जनता ने विकास के कार्यों और सादगी को पसंद किया है। सरकार जनता के भरोसे पर खरा उतरने और परिश्रम करेगी। अधिकतर जिलों में BJP समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनेंगे।

पूर्व सीएम ने भाजपा पर कसा तंज 

CG News: भाजपा के दावों पर पूर्व CM भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। सीएम ने कहा कि, बीजेपी जीते हुए प्रत्याशियों को हराने का काम कर रही है। गरियाबंद जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसमें बैगा आदिवासी प्रत्याशी को भी हराने की कोशिश की गई। भाजपा ने सत्ता के बल पर चुनाव जीतने की कोशिश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds