Panchayat Chunav results: कोंडागांव जिले के तीन सीटों पर कांग्रेस का कब्जा, भाजपा को मिली करारी हार

फरसगांव। Panchayat Chunav results:छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के नतीजे आ गए हैं। इसी बीच कोंडागांव जिले के फरसगांव में कांग्रेस प्रत्यशियों ने जीत का परचम लहराया है। इस सीट से भाजपा को करारी हार मिली है यहां तक भाजपा अपना खाता तक नहीं खोल पाई है। जिला पंचायत सदस्य के कांग्रेस अधिकृत तीन प्रत्यशियों ने जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस के एक बागी प्रत्याशी हीरासिंह नेताम ने कब्ज़ा किया है। केशकाल विधानसभा के जिला पंचायत की और 5 कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी जीते हैं। जबकि कांग्रेस के एक बागी प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।
कांग्रेस का दबदबा बरकरार
Panchayat Chunav results: वहीं कुरुद विधानसभा के कांग्रेसी पति-पत्नी का दबदबा अब भी बरकरार है। वे लगातार चार बार पति या पत्नी चुनाव मैदान में उतरकर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीत रहे है। दो बार पति ने चुनाव जीतकर तीसरी बार पत्नी को मैदान में उतार फतह हासिल की थी। इस बार फिर पति ने जीत दर्ज कर कांग्रेस का मनोबल बढ़ाया है।
भाजपा प्रत्यशी की हुई हार
Panchayat Chunav results: धमतरी जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 4 में इस बार कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी नीलम चंद्राकर चुनाव जीत आए हैं। उन्होंने भाजपा समर्थित अपने नितकतम प्रतिद्वंद्वी तिलोकचंद जैन को 2 हजार 607 मतों के अंतर से हरा दिया है। बता दे कि, इससे पहले इस सीट से उनकी पत्नी तारिणी चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुईं थी। इतना ही पत्नी के पहले नीलम इस सीट से और एक बार कुरुद विधानसभा अंतर्गत आने वाले मगरलोड क्षेत्र 5 से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए है। इस बार पुनः किस्मत आजमाकर वे अब तीसरी बार क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होकर अपना जनाधार बरकरार रखा है।
कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा
Panchayat Chunav results: नीलम के तीसरी बार जिला पंचायत सदस्य बनने पर उत्साहित कांग्रेसियों ने कुरुद में आतिशबाजी करते हुए जीत की खुशी मनाई। इस दौरान नीलम ने कहा कि जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बदौलत उन्हें यह जीत मिली है। इस क्षेत्र में दूसरी बार कब्जा बरकार रखने में सफल रहे, जिसके लिए सभी के आभारी हैं। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि नीलम की जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है।
दोनों चुनावों में कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन
Panchayat Chunav results: कुरूद निकाय में बहुमत के साथ पार्षदों की जीत और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस से पंच, सरपंच और कुछ जनपद सदस्य चुनकर आए हैं। जनता का जनादेश शिरोधार्य है जिसका हम सम्मान करते हैं। इस दौरान पूर्व विधायक लेखराम साहू, तारिणी चंद्राकर, राजकुमारी दीवान, प्रहलाद चन्द्राकर, रमेशर साहू, रवि शर्मा, नवनिर्वाचित पार्षद रजत चन्द्राकर, मंजू , डुमेश साहू, उत्तम साहू, अर्जुन ध्रुव, उर्वशी चन्द्राकर, रमेश पांडे, प्रमोद, मनोज अग्रवाल, संतोष प्रजापति लव चन्द्राकर कार्यकर्ता उपस्थित थे।