लॉगिन

CG : विधानसभा का बजट सत्र आज से प्रारंभ, बजट सत्र में 2 हजार से ज्यादा लगाए गए सवाल

Chhattisgarh February 24, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG : विधानसभा का बजट सत्र आज से प्रारंभ, बजट सत्र में 2 हजार से ज्यादा लगाए गए सवाल

CG : विधानसभा का बजट सत्र आज से प्रारंभ, बजट सत्र में 2 हजार से ज्यादा लगाए गए सवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी यानी आज से शुरू हो रहा है, जो 21 मार्च तक चलेगा। सोमवार को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इस सत्र में 17 बैठकें होंगी। विष्णुदेव साय सरकार इसी सत्र में अपना दूसरा बजट पेश करेगी। सत्र के दौरान 3 मार्च को वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे। इससे पहले 9 फरवरी 2024 को पहला बजट पेश किया गया था। बजट सत्र में 2 हजार से ज्यादा सवाल लगाए गए है।

रविवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने बजट सत्र की जानकारी देते हुए बताया कि 24 फरवरी से 21 मार्च तक के सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। पहले दिन सोमवार 24 फरवरी को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। 25 फरवरी को साल 2024-25 के तीसरे अनुपूरक बजट की मांगों पर चर्चा होगी। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि की छुट्टी होगी। इसके बाद हर शनिवार-रविवार को छुट्टी होगी। बाकी दिन विधायकों के सवालों पर चर्चा होगी। 13 मार्च से लेकर 16 मार्च तक छुट्टी और होली के त्योहार की वजह से विधानसभा की कार्रवाई नहीं होगी। 17 मार्च से दोबारा सदन की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 21 मार्च तक चलेगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds