लॉगिन

बजट को लेकर सीएम साय ने दिया बड़ा बयान, बोले “बजट 2025 में सभी वर्गों का रखा जाएगा ध्यान”

Chhattisgarh February 23, 2025 रिपोर्टर: shailesh
बजट को लेकर सीएम साय ने दिया बड़ा बयान, बोले “बजट 2025 में सभी वर्गों का रखा जाएगा ध्यान”

बजट को लेकर सीएम साय ने दिया बड़ा बयान, बोले “बजट 2025 में सभी वर्गों का रखा जाएगा ध्यान”

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कल 24 फरवरी से बजट सत्र शुरू होने जा रहा है. इस बार के बजट सत्र को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कल से हमारी सरकार का दूसरा बजट सत्र शुरू होने वाला है. बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा जाएगा.

उन्होंने आगे कहा कि पूरा देश जानता है कि हमारी सरकार आने के बाद कैसे काम हुआ है. वहीं सीएम साय ने अपने जशपुर दौरे को लेकर बताया कि आज राज्य में त्रिस्तरीय पंचायती राज का तीसरे चरण का मतदान हैं, सपरिवार हम वोट डालेंगे. इसके बाद स्व. दिलीप सिंह जूदेव मेमोरियल फुटबॉल मैच के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे. बता दें, सीएम साय आज अपने गृहग्राम बगिया में पंचायत चुनाव के लिए वोट डालेंगे.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds