CG 10वीं की छात्रा हुई प्रेग्नेंट: गांव में प्रेमी के साथ बनाया था संबंध, बार-बार तबियत बिगड़ने पर हुई जानकारी

बलरामपुर :  जिले में 10वीं की छात्रा 6 महीने की गर्भवती है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद जांच के लिए अस्पताल भेजा गया और जांच कराई गई। बताया जा रहा है कि, नाबालिग छात्रा का एक युवक से अफेयर था।महिला एवं बाल विकास, बाल कल्याण समिति (CWC) के दखल के बाद राजपुर पुलिस ने मामले में रेप का अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने भी इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए 19 साल के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

अफेयर के बाद गांव में प्रेमी के साथ बने रिलेशन

पहाड़ी कोरवा कन्या शिक्षा परिसर में रहकर कक्षा दसवीं में पढ़ने वाली 16 साल की छात्रा का 19 साल के युवक के साथ अफेयर था। जब छात्रा गांव गई इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। गांव से छात्रा वापस पहाड़ी कोरवा कन्या शिक्षा परिसर लौट गई। कुछ दिनों बाद उसकी तबीयत बार-बार बिगड़ने लगी। छात्रा के बार-बार तबीयत बिगड़ने पर हॉस्टल की अधीक्षिका ने उसे जांच के लिए हॉस्पिटल भेजा। डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि वह 6 महीने की गर्भवती है।

सी डब्लूसी के पत्र पर दर्ज हुआ अपराध

परिजनों ने बलरामपुर महिला एवं बाल विकास, बाल कल्याण समिति ( सीडब्ल्यूसी) से इसकी शिकायत की। सी डब्लूसी के बसंत मिंज ने बताया कि 6 दिन पहले इसकी शिकायत मिली थी। बाल कल्याण समिति ने छात्रा का बयान दर्ज किया। बयान के आधार पर डब्लूसी की ओर से ऍफ़आईआर दर्ज करने के लिए आवेदन राजपुर थाना प्रभारी को भेजा गया। राजपुर पुलिस ने छात्रा के परिजनों को थाने बुलाया और मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 376, पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत केस दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds