मुख्यमंत्री, उनके परिजनों और मौजूद भक्तजनों ने पूरे भक्तिभाव से श्री सत्यनारायण व्रत कथा का किया श्रवण
CM Sai’s Birthday: जन्मदिन के अवसर पर बगिया में श्री सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन हुआ। इसमें मुख्यमंत्री, उनकी माता जसमनी देवी, धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ परिवारजनों, स्वजनों एवं बंधु-बांधव भी शामिल हुए और पूरे भक्तिभाव से कथा का श्रवण किया। मुख्यमंत्री ने पूरे विधि विधान से भगवान श्री सत्यनारायण की पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख- समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की। इस दौरान सांसद राधेश्याम राठिया सहित बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की बधाई देने आए लोगों ने श्री सत्यनारायण व्रत कथा में बह रही भक्तिरस का आनंद लिया। सत्यनारायण व्रत कथा के उपरांत मुख्यमंत्री ने प्रियजनों के द्वारा लाए गए केक को सबसे पहले अपनी माता को अपने हाथों से खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान यहां पर आए सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और जन्मदिन पर बगिया में उनके निज निवास पर आकर बधाई देने के लिए आभार भी व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री जन्मदिवस पर आशीष देने उमड़ा जनसैलाब
CM Sai’s Birthday: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 61वें जन्मदिवस पर घर आगमन की सूचना से उनके गृह ग्राम बगिया में सुबह से ही लोगों का बगिया आना प्रारम्भ हो गया। जहां दोपहर होते होते बड़ी संख्या में लोग बगिया पहुंच गए थे। यहां कोई अपने दोस्त तो कोई अपने साथी, तो किसी ने अपने परिजन, कोई भाई तो कोई सहयोगी के रूप में अपने प्रिय श्री विष्णुदेव साय से मिलकर उन्हें उनके जन्मदिवस पर आशीष देने को आतुर दिखे। विष्णु भैय्या जिंदाबाद के नारों के बीच सभी उनकी लंबी उम्र के लिए आशीष देते दिखे। यहां पर एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा था लोग अपनी खुशी से बच्चे एवं आये लोगों को चॉकलेट एवं मिठाईयां बाटते हुए दिख रहे थे, तो कुछ लोग खुशी से शुभाशीष के गीत गा रहे थे।