CG नशे के कारोबार का भांडाफोड़ : तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, यूपी से लाकर सरगुजा में खपा रहे थे नशीली दवाइयां

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में कफ सिरप और नशीली इंजेक्शन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 149 कफ सिरप और 200 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, तीन युवक कफ सिरप और प्रतिबंधित इंजेक्शन लिए घूम रहे थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 149 कफ सिरप और 200 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख 49 हजार रुपए है। पुलिस ने बताया कि, आरोपी उत्तर प्रदेश से नशीली दवा लाकर सरगुजा में खपाते थे। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds