CG भाजपा ने किया बड़ा दावा : दूसरे चरण में हुए मतदान में भाजपा अधिकृत व समर्थित 97 प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत

रायपुर। जिला पंचायत के दूसरे चरण में 127 सीटों पर हुए मतदान में से भाजपा अधिकृत व समर्थित 97 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। 23 तारीख को तीसरे चरण का मतदान होना है। परंतु बीजेपी ने अभी से ही 10 जिलों में बहुमत प्राप्त कर लिया है। आधी रात बाद तक चली मतगणना के हवाले से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संयोजक सौरभ सिंह ने यह जानकारी दी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना आज होगी। दूसरे चरण में राज्य के 43 विकासखंडों में मतदान संपन्न हुआ था। दूसरे चरण में कुल 77.06% मतदान हुआ। जिसमे पुरुषों ने 76.2%, महिलाओं ने 77.88% और अन्य 6.59% मतदान किया है। इस चरण में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए मतदान कराया गया था। आज 43 विकासखंडों में दूसरे चरण के चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। प्रशासन द्वारा मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और अब सभी की निगाहें नतीजों पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds