Panchayat Chunav : निर्वाचन प्रक्रिया में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने तीन कर्मचारियों को किया निलंबित

जशपुर।Panchayat Chunav : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले 3 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। प्रधान पाठक जुनस खलखो और व्याख्याता गणेश कुमार मंडल शराब के नशे में धुत पाए गए।
Panchayat Chunav : वहीं पटवारी विजय कुमार श्रीवास्तव ड्यूटी के दौरान नदारद थे। तीनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास ने उन्हें निलंबित कर दिया।