Delhi CM के बाद मंत्रियों की लिस्ट आई सामने, ये 6 चेहरे हाेंगे रेखा कैबिनेट का हिस्सा, कल लेंगे मंत्री पद की शपथ

Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है. चुनाव परिणाम के 11 दिन बाद BJP ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की. शालीमार सीट विधायक रेखा गुप्ता को बीजेपी ने दिल्ली की कमान सौंपी है. बीजेपी ने 27 साल बाद एक बार फिर दिल्ली की बागडोर महिला मुख्यमंत्री के हाथ में दी है. रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) कल 12:30 बजे दिल्ली रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी. लल्लूराम डाॅट काॅम को बीजेपी के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रवेश वर्मा (Parvesh Verma) समेत 6 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते है.

दिल्ली के सरकार गठन की तस्वीर साफ हो गई है. कल होने वाले शपथ ग्रहण में कौन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगा. यह तो स्पष्ट हो गया. रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी. गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्य सचिव की तरफ से भेजे गए निमंत्रण में मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों की शपथ का भी जिक्र है. ऐसे में उनकी कैबिनेट में किसे जगह मिलेगी इस पर सस्पेंस बरकरार है.

मिली जानकारी के अनुसार सीएम पद की रेस में शामिल नेताओं को पार्टी दिल्ली सरकार का हिस्सा बना सकती है. इनमें सीएम पद के प्रबल दावेदार रहे पूर्व सीएम के बेटे प्रवेश वर्मा को कैबिनेट में शामिल किया जाना तय माना जा रहा है. हालांकि सीएम के नाम के ऐलान के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी उन्हें डिप्टी सीएम बना सकता है.

इसके अलावा पूर्व बीजेपी अध्यक्ष और रोहिणी सीट से विधायक विजेंद्र गुप्ता को पार्टी उनके अनुभव को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दे सकते है. गुप्ता 3 बार के विधायक और विपक्ष में रहने के दौरान नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा चुके है. हालांकि मुख्यमंत्री पद के दावदारों में उनका भी नाम शामिल था. लेकिन इस रेस वह पीछे रह गए.

दिल्ली सरकार के मंत्रियों की लिस्ट मालवीय नगर से विधायक सतीश उपाध्याय, जनकपुरी से विधायक और आरएसएस के करीबी माने जाने वाले आशीष सूद, घोंडा विधानसभा सीट से विधायक अजय महावर और मादीपुर सीट से पहली बार विधायक बने कैलाश गंगवाल का नाम शामिल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds