उत्तर कोरिया: सैनिकों से गायब हो गईं 653 गोलियां, तानाशाह किम ने बरामदगी तक पूरे शहर में लगा दिया लॉकडाउन

नई दिल्ली : उत्तर कोरिया से एक हैरान करने वाली खबर आई है। यहां एक शहर में तानाशाह किम जोंग उन ने सिर्फ इसलिए लॉकडाउन लगा दिया गया है क्योंकि इस शहर में एक सैनिक के पास से 653 बंदूक की गोलियां गायब हो गईं। अब इसे ढूंढने के लिए पूरे शहर में लॉकडाउन लगा दिया गया है।

रेडियो फ्री एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक सात मार्च को एक सैन्य वापसी के दौरान 653 गोलियां गायब हो गई थीं। सरकार का सख्त आदेश है कि जब तक सारी गोलियां नहीं मिल जाती हैं तब तक शहर में लॉकडाउन लगा रहेगा। पुलिस और सेना दोनों मिलकर ही इसे ढूंढ़ रही हैं मगर 10 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक ये गोलियां बरामद नहीं हो पाई हैं।

दो लाख से ज्यादा लोग घरों में कैद

रेडियो फ्री एशिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना उत्तरी इलाके रियांगगैंग के हेसन शहर में में हुई है।

शहर में लॉकडाउन लगाए जाने से दो लाख की आबादी घरों में कैद हो गई है।

बंदूक की गोलियां गायब होने के बाद से सैनिकों का तलाशी अभियान जारी है। अधिकारी घर-घर तलाशी अभियान चला रहे हैं।

कोरोना के दौरान तैनात किया गया था

रिपोर्ट के मुताबिक सात मार्च को कोरियाई पीपुल्स आर्मी सातवीं बटालियन इस इलाके से वापस लौटी थी। सातवीं बटालियन को कोविड-19 महामारी की शुरुआत में चीनी सीमा बंद करने के लिए 2020 में ही तैनात किया गया था। कोराना संकट समाप्त होने के बाद सेना को वापस बुलाया गया। इसी दौरान गोलियां गायब हो गईं।

शुरुआत में जवान खुद इसे तलाशने में जुटे थे, जब नहीं मिली तो अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद पूरे शहर में लॉकडाउन लगाकर सील कर दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे शहर को सील कर दिया गया है। पुलिस और सेना घर-घर तलाशी शुरू कर रही है। लेकिन जांच शुरू हुए दस दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds