लॉगिन

रायपुर एसपी ने किए निरीक्षक और उप निरीक्षकों का तबादला, सिविल लाइन थाना संभालेंगी अर्चना धुरंधर

Chhattisgarh March 28, 2023 रिपोर्टर: shailesh
रायपुर एसपी ने किए निरीक्षक और उप निरीक्षकों का तबादला, सिविल लाइन थाना संभालेंगी अर्चना धुरंधर

रायपुर एसपी ने किए निरीक्षक और उप निरीक्षकों का तबादला, सिविल लाइन थाना संभालेंगी अर्चना धुरंधर

रायपुर:  रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने 10 पुलिस अफसरों का तबादला किया है। इसमें पांच निरीक्षक और पांच उप-निरीक्षक शामिल हैं। जिसमें अर्चना धुरंधर, राजेश सिंह, शील आदित्य कुमार सिंह , वेदवती दरियो, भावेश गौतम, शांत कुमार, प्रियेंश जान, कोमल भूषण पटेल, श्रवण मिश्रा और वासुदेव परगरिया है। दो महीने से सिविल लाइन थाने के लिए चल रही थाना प्रभारी की खोज आखिर कार समाप्त हुई। डीएसपी प्रमोट हो चुके सत्य प्रकाश तिवारी की जगह अब निरीक्षक अर्चना धुरंधर को सिविल लाइन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा निरीक्षक राजेश सिंह को अभनपुर से यातायात, शील आदित्य कुमार सिंह को अभनपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना थाना प्रभारी वेदवती दरियों को रक्षित केंद्र भेजा गया है। उनकी जगह रक्षित केंद्र से भावेश गौतम को माना थाने की जिम्मेदारी दी गई है। उप-निरीक्षक यूएन शांत कुमार साहू को सिविल लाइन से सिलतरा चौकी, उप निरीक्षक प्रियेश जान को सिलतरा चौरी से सिलयारी चौकी, उप-निरीक्षक कोमल भूषण पटेल को सिलयारी से उरला थाना, श्रवण मिश्रा को उरला से तेलीबांधा और वासुदेव परगनिया का तबादला सिविल लाइन थाना किया गया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds