पंचायत चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी ने लगाया धांधली का आरोप, ग्रामीणों ने SDM कार्यालय का किया घेराव

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप लगा है. निर्दलीय प्रत्याशी अनुसुईया रिंकू कुर्रे आज सैंकड़ों समर्थकों के साथ SDM कार्यलय का घेराव करने पहुंची. ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की. इस दौरान धांधली का आरोप लगाते हुए पुनः वोटिंग की मांग की है. 

मतगणना में गड़बड़ी का आरोप

गतौरा ग्राम पंचायत से अनुसुईया कुर्रे सरपंच पद की निर्दलीय प्रत्याशी थी. उन्होंने मतगणना प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि हर बूथ पर उनकी बढ़त थी, लेकिन मतगणना के दौरान तीन बार बिजली गुल हो गई, जिससे परिणाम प्रभावित हुआ. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी प्रत्याशी ने चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन कर मतगणना केंद्र के अंदर पहुंचकर हस्तक्षेप किया, जबकि अन्य लोगों को अंदर जाने से रोका गया.

सिर्फ 24 वोटों से हार, री-वोटिंग की मांग

गतौरा ग्राम पंचायत में हुए इस चुनाव में कुल 5 सरपंच प्रत्याशी मैदान में थे. अनुसुईया कुर्रे केवल 24 वोटों के अंतर से चुनाव हारीं. उन्होंने मतगणना प्रक्रिया पर असंतोष जताते हुए कहा कि हमें मतगणना में अनियमितताओं के कारण न्याय चाहिए और हम पुनः मतदान की मांग करते हैं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds