CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से नवनिर्वाचित मेयर सहित पार्षदों ने की मुलाकात…

रायपुर।CG News:  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के महापौर एवं पार्षदों से कहा है कि वार्डों का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता में होना चाहिए। जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं, ताकि हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएं सहज रूप से मिल सकें। सभी पार्षद अपने वार्ड के लोगों से निरंतर संपर्क बनाए रखें और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

CG News:  मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भाजपा को नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिली है, जो जनता के हमारी सरकार पर विश्वास को दर्शाता है। यह जीत संगठन के नेताओं से लेकर जमीनी कार्यकर्ताओं तक के परिश्रम का परिणाम है। अब हमें जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है और अटल विश्वास पत्र में किए गए वादों को पूरा करना है। इसमें महापौर एवं पार्षदों की भूमिका सबसे अहम होगी, क्योंकि वे सीधे जनता से जुड़े हुए हैं।

CG News:  मुख्यमंत्री साय ने यह भी कहा कि नगरीय निकायों के सभी महापौर और पार्षद अपने क्षेत्र में स्वच्छता, बिजली, पानी एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। जनता से लगातार संपर्क बनाए रखें और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करें अपने क्षेत्र में घूमकर समस्याओं को जाने इससे प्रशासनिक कसावट आएगी और विकास को गति मिलेगी।

CG News:  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास पर दुर्ग एवं धमतरी नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों से मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश के विकास की बड़ी जिम्मेदारी सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कंधों पर है और उन्हें पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds