पंचायत चुनाव के परिणाम पर मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा, मोदी की गारंटी और विष्णु का सुशासन का है कमाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के 53 विकास खंडों में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान हुआ। नगरीय निकाय की तरह ही इस चुनाव में एक बार फिर भाजपा का जलवा देखने को मिला। 149 जिपं क्षेत्रों में भाजपा समर्थित 115 सदस्य निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा कई जनपद सदस्य और सरपंच पदों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीतें हैं। पहले चरण में औसतन 75.86 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, पंचायत चुनाव के पहले चरण को लेकर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा का बयान सामने आया है।
मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि, मोदी की गारंटी और विष्णु का सुशासन का कमाल है। एक साल में लोगों के पास विकास पहुंचा। निकाय के बाद पंचायत मे इसका असर देखने को मिला। 20 और 23 को और वोटिंग होना है, इसमें भी हमें बढ़त मिलेगी। गांव-गांव में पीएम आवास बन रहा है। किसानों को धान की राशि मिल रही है। महतारी वंदन की फायदा मिला है। बस्तर में बंपर वोटिंग को लेकर मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि, केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बस्तर को फोकस किया है। बस्तर में बदलाव है। नक्सली विकास की मुख्य धारा में जुड़ना चाह रहे हैं, उनका लोकतंत्र पर विश्वांस बढ़ा है।