CG News: हार के बाद कांग्रेस में रार : जिलाध्यक्ष भागवत साहू ने दिया इस्तीफा, विधायक पर षडयंत्र करने का लगाया आरोप

राजनांदगाव। CG News: नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक हार के बाद एक बार फिर पार्टी के नेताओं के बाहर जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में राजनांदगाव जिले के कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भागवत साहू ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने जिला पंचायत चुनाव के दौरान अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू पर षडयंत्र करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर जिलाध्यक्ष भागवत साहू ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस मुक्त साहू समाज की घोषणा की है। भागवत साहू, साहू समाज के भी जिलाध्यक्ष हैं।

CG News: वहीं एक और पार्षद प्रत्याशी सरोज यादव ने पूर्व महापौर और कांग्रेस नेत्री हेमा देशमुख पर भाजपा नेताओं को सपोर्ट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पूर्व मेयर हेमा देशमुख और उनके बेटे मानव देशमुख पर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ़ काम करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी सरोज यादव ने प्रेस वार्ता लेकर जानकारी दी।
भूपेश बघेल दिल्ली के लिए रवाना
CG News: उल्लेखनीय है कि, सोमवार को ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली पहुंचे हैं, वहीं मंगलवार को अब शिव डहरिया और अमरजीत भगत दिल्ली पहुंच गए। ये दोनों नेता भी बघेल खेमे के ही माने जाते हैं। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक कुछ और विधायक एक दो दिनों में दिल्ली पहुंच सकते हैं। माना जा रहा है कि, प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जल्द ही बदलाव हो सकता है। इसी को लेकर नेतागण दिल्ली दौड़ लगा रहे हैं।